Monday, June 20, 2011

रात और ख्याल

Hi I am Rajeshwar Singh from Kamareddy, Andhra Pradesh, INDIA.........

My heartbeat runs 72 times per minute, Some times when my heart feels emotions about close-one & jumps more than 72 times per minute, I like to create these stupid lines. I pleased, smiled on my self while I was writing these lines.

रात और ख्याल
आज रात तुम आये मेरे ख्यालों में,
गुम हो गया तुम्हारे बहकी सांसो में| 
भूल गया खुद को तुम्हारे बातों में,
उलझा रहा पूरी रात तुम्हारे बालों में||
आज रात तुम फिर आये मेरे ख्यालों में| 
आज रात तुम आये मेरे ख्यालों में||

आज रात तुम आये मेरे ख्यालों में, 
तुम जो शरमा कर बैठे मेरे आगोश में| 
बिछ गयी इस कदर मेरे अल्फाजों में,
परवाह ना रहा तुम्हे खुद का मेरे बाँहों में||
खो गया मै भी काले नैनो की बादलो में|  
आज रात तुम फिर आये मेरे ख्यालों में|| 

आज रात तुम आये मेरे ख्यालों में,
ना फिक्र रही घडी की सुइयों का हमें|
जो मिल गयी तुम्हारे होठो की लाली हमें,
डूब गया मै तुम्हारे लबों की नमी में|| 
पूरी रात ऐसे कट गयी तुम्हारे साथ में|
आज रात तुम फिर आये मेरे ख्यालों में||

आज रात तुम आये मेरे ख्याल में,
तुम भी हो गयी पगली, पगले के साथ में|
पहले थीं अन्जानी इस अन्जान के याद में,
खुद का पहचान ढूंढने लगी मेरे पहचान में|| 
मैं भी जीने लगा उस पगली के प्यार में| 
आज रात तुम फिर आये मेरे ख्याल में||
पूरी रात ऐसे कट गयी तुम्हारे साथ में|
आज रात तुम फिर आये मेरे ख्यालों में||

रात और ख्याल
By:-
राजेश्वर सिंह 'राज़्श'

Thursday, June 9, 2011

सुरमई अंखियों में

Hi I am Rajeshwar Singh from Banshwada, Andhra Pradesh,  INDIA.........



An appeal from my heart:



सुरमई अंखियों में इक प्यारा सा सपना दे जाए 
पलको के झपकते ही, अंखियों में वो आ जाए
कोई अपना दे जा, कोई सच्चा सपना दे जाए
अन्जाना सा पर कुछ पहचाना सा शबनमी दे जाए 

रेशम सी रेशमी दिल में समाकर जा ना पाए
सुरमई अंखियों में इक प्यारा सा सपना दे जाए
रात के आगोश में साथ में आ जाए
नींद की रिमझिम बारिश में साथ में नहा जाए

यादों में ऐसे ही आकर मुस्कुरा जाए
मेरे सपनो को भी यूँ ही हसाता जाए
सुरमई अंखियों में इक प्यारा सा सपना दे जाए 
प्यारी अंखियों में इक प्यारा सा सपना दे जाए
सुरमई अंखियों में:
By:
राजेश्वर सिंह 'राज्श'